लखीसराय के नक्सल प्रभावित इलाकों में कांबिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने हार्डकोर महिला नक्सली को किया गिरफ्तार
लखीसराय जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हार्डकोर महिला नक्सली दुखनी देवी कजरा थाना के श्री किशुन कोड़ासी क्षेत्रों में भ्रमण सील है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक लखीसराय के निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान लखीसराय के पर्यवेक्षण में एवं पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखीसराय के नेतृत्व में कजरा थाना की पुलिस श्री किशुन कोड़ासी क्षेत्रों में छापेमारी अभियान हेतु संयुक्त छापेमारी टीम का गठन किया गया । जिसके बाद कजरा थाना के श्री किशुन कोड़ासी क्षेत्रों में पुलिस बल F/32 BN SSB एवं एसटीएफ कजरा के द्वारा सुरक्षा पूर्वक संयुक्त छापेमारी अभियान का संचालन किया गया। सुरक्षा बल जब छापेमारी अभियान का संचालन श्री किशुन कोड़ासी क्षेत्रों में कर रही थी। उस दरमियान उन्हें संदेहास्पद स्थिति में एक महिला दिखाई दी जिसे छापेमारी अभियान में शामिल महिला पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया ।तथा उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम- दुखिनी देवी -उम्र 22- पिता सुखारी कोड़ा श्री किशुन कोड़ासीथाना कजरा जिला लखीसराय बताया गया। जो हार्डकोर नक्सली अरविंद यादव का करीबी साथी सहयोगी है एवं उसे लगातार संपर्क में रहती है। ज्ञातव्य हो कि गिरफ्तार महिला नक्सली दुखनी देवी ,चानन थाना कांड संख्या 119 /19 दिनांक 19-8-2019 के तहत चानन थाना क्षेत्र के मननपुर बस्ती के निवासी रामभरोसे कुमार पिता सिंघेश्वर यादव के बड़ा भाई मदन कुमार एवं मननपुर पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश रजक का चालक छोटू साव की हत्या गोली मारकर करने के आरोप दर्ज हैं। तथा पीढ़ीबाजार थाना कांड संख्या 115/ 19 दिनांक 14-10-2019 के तहत पीरी बाजार थाना के मनियारा क्षेत्र में करीब 70- 75 की संख्या में नक्सलियों के द्वारा (जिसमें महिला नक्सली दुखनी की अहम भूमिका थी )विध्वंसक नक्सली घटना को अंजाम देने एवं पुलिस बल पर जान मारने की नियत से गोलीबारी करने का आरोप दर्ज है। इस घटना में एक नक्सली मनीष कुमार पिता मंटू महतो ग्राम ताल बंशीपुर को घटनास्थल पर सुरक्षाबलों के द्वारा रंगे हाथ भारी मात्रा में कारतूस एवं नक्सलियों के उपयोग की वस्तु बरामद होने तथा अन्य नक्सली भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर पहाड़ में छिप कर भाग जाने के आरोप में दर्ज किया गया है।। बाईट एसपी.पंकज कुमार


