नैनो युरिया के उपयोग से जल जीवन को फायदा, नरेंद्र सिंह
नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पहसारा पश्चिमी प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के सौजन्य से तरल नैनो यूरिया का छिड़काव प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डफरपुर पैक्स अध्यक्ष कुमार गणेश शंकर सिंह के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ने कहा कि कोऑपरेटिव बैंक किसानों के उत्थान के लिए सतत प्रयासरत है। पैक्स से जुड़े किसानों को खाद,बीज,केसीसी ऋण एवं जीएलजी व्यापक तौर पर मुहैया किया जाएगा।सहकारिता से समृद्धि संभव है।भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी पैक्स को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा।इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक राज नारायण सिंह ने कहा कि नैनो तरल यूरिया का छिड़काव से पौधों को 70% नाइट्रोजन मिलता है, जबकि दानेदार यूरिया का छिड़काव से मात्र 30% यूरिया ही पौधा को मिल पाता है जबकि 70% यूरिया बेकार हो जाता है। अगर भारतवर्ष में बेकार यूरिया को बचा लिया जाए, यानी वेस्टेज को रोक दिया जाए तो भारत आत्मनिर्भर बन जाएगा। हसनरपुर गन्ना मिल के उपाध्यक्ष शंभू बाबू ने कहा कि जल्द ही गन्ना के किसानों को पैक्स से जोड़कर गन्ना का भुगतान सहकारी बैंक के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी शुरुआत पहसारा पैक्स से होगी।पहसारा पश्चिमी पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के सपनों को साकार करना पहसारा पैक्स का लक्ष्य है।प्रो एग्रो कंपनी के एमडी रोशन कुमार ने कहा कि मिट्टि को अगर बचाना है तो तरल यूरिया का स्प्रे पौधों पर अवश्य करें।उन्होंने कहा कि किसानों को ड्रोन सहकारी दर पर उपलब्ध करवाया जाएगा।यही आत्मनिर्भर भारत है।मौके पर कृषि समन्वयक पंकज कुमार, राजेश कुमार,कृषि सलाहकार प्रेमचंद्र गुप्ता, पहसारा पश्चिम के ग्राम प्रधान निभा देवी, पंचायत समिति अनिता झा, प्रगतिशील किसान योगेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मृत्युंजय कुमार, बबलू कुमार,सुनील कुमार, परमानंद सिंह,शिवेश कुमार,चंदन कुमार,मोहन पोद्दार सहित सैकड़ों ग्रामीण कृषक मौजूद थे।


















