समसा में यूको बैक ने खोला सीएसपी ब्रांच
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत समसा पंचायत में यूको बैंक ने खोला सीएसपी शाखा। बैंक में उपभोक्ताओं की अत्यधिक भीड़ होने के कारण प्रखंड के समसा भगवती स्थान वार्ड संख्या 15 में शुक्रवार को यूको बैंक परिहारा के द्वारा 80वां वर्षगांठ के शुभ अवसर पर लोगों की सुविधा के लिए सीएसपी ब्रांच खोला गया।सीएसपी सेंटर का उद्घाटन पंसस गौतम गोस्वामी और रंजीत महंत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।मौके पर अंकज कुमार, रामानन्द पाठक,कारी चौधरी,दरबारी सहनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।इस दौरान सीएसपी संचालक ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक लोगों की सेवा करने का भरोसा दिया।


