बेगूसराय राजौरा सैलून समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।
अशोक कुमार ठाकुर, तेघड़ा (बेगूसराय)
राष्ट्रीय नाई महासभा जिला कमेटी बेगूसराय के नेतृत्व में रजौड़ा हाई स्कूल के नाट्य कला मंच पर सैलून समिति रजौड़ा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय सरदार दिलीप ठाकुर की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। जिला महासचिव अरविंद ठाकुर ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई । समारोह का उद्घाटन करते हुए जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने तमाम निर्वाचित सदस्यों को नव वर्ष की बधाई देते हुए इस नए वर्ष में नए जोश खरोश के साथ नए रेट बोर्ड को आधार मानकर अपना कार्य प्रारंभ करने का दिशा निर्देश दिया। जिला कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, जिला उप सचिव राम कुमार ठाकुर ,नगर निगम सैलून समिति के कोषाध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं संगठन मंत्री दिनेश ठाकुर ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए तमाम साथियों को संगठन को मजबूत रखने की नसीहत दी। साथ ही संगठन की मजबूती का आधारस्तंभ साप्ताहिक बंदी को पूर्ण रूप से लागू करने का आह्वान किया। नवगठित सैलून समिति रजौड़ा के अध्यक्ष गुड्डू कुमार, सचिव प्रवीण कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष पवन कुमार ठाकुर के अतिरिक्त उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर, नीरज कुमार ठाकुर, उपसचिव दीपक कुमार ,कन्हैया कुमार ठाकुर, अंकुश कुमार ,संगठन मंत्री चुन चुन ठाकुर, उप संगठन मंत्री कैलू ठाकुर ,पर्यवेक्षक शंकर ठाकुर ,संरक्षक नर्सिंग ठाकुर के अलावे सदस्य के रूप में मिथिलेश कुमार ठाकुर ,लालू कुमार ठाकुर, चंदन कुमार ठाकुर विवेक कुमार ,दीपक कुमार ठाकुर के अलावे भारी संख्या में सैलून कलाकार उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक निर्णय लिया गया की नए रेट बोर्ड के अनुसार पूर्ण रूप से कार्य करना एवं साप्ताहिक बंदी बृहस्पतिवार को लागू करना यह हमारा मुख्य कार्य होगा। समय-समय पर मासिक बैठक कर हम अपनी कमियों को पूरा करते रहेंगे। तमाम सदस्यों ने ध्वनि मत से इसे पारित किया। यजमानी कार्य करने वालों को भी नगद मजदूरी पर उतरने का संकल्प दोहराया गया ।










