Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

पिढ़ौली पंचायत के योजना सहित अभिलेखों का निरीक्षण ,पूर्व संचालित योजनाओं में घोर लापरवाही।

पिढ़ौली पंचायत  के योजना सहित अभिलेखों का निरीक्षण पूर्व संचालित योजनाओं में घोर लापरवाही।

तेघड़ा बेगूसराय।

पंचायत में विकास की योजनाओं को मूर्त रूप देने ,पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रति संवेदनशील बनाने को लेकर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी तेघड़ा राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को पिढौली पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन के निरीक्षण एवं पिछले पंचवर्षीय में चलाए गए कई योजनाओं का स्थल निरीक्षण  के साथ ही पंचायत के अभिलेखों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से मुख्यमंत्री ग्रामीण गली - नली,पक्की करण एवं फेज दो सात निश्चय योजना अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं का स्थल निरीक्षण एवं अभिलेख निरीक्षण किया गया। जहां पिछले पंचवर्षीय में चलाए गए कई योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही एवं अनियमितता देखी गई है। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 11 में कालीचरण चौक से लेकर सुभाष सिंह के  घर तक नाला निर्माण सहित पीसीसी रोड निर्माण  कार्य  का प्रकलित राशि 10,38,800 से योजना संख्या 1  2017-18 की स्वीकृत की गई थी। जबकि 8,50,000 रुपैया सरकारी खाता से निकालसी होने के बावजूद भी धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। वर्तमान समय में उसी रोड को 15 वी षष्टम वित्त आयोग सात निश्चय पार्ट वन के तहत योजना संख्या 3  / 22-  23 के स्वीकृत राशि से मिट्टी भराई, ईट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई के कार्य पूर्ण होने पर पदाधिकारी निरीक्षण में दौरा पर पहुंचे थे जहां निरीक्षण के दौरान यह मामला प्रकाश में आया।  पंचायत कार्यालय में पंचायत सचिव द्वारा अभिलेख और दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। जिस पर पदाधिकारी ने 4 दिन के अंदर दस्तावेजों को पूर्ण करने का निर्देश पंचायत सचिव को दिया।मौके पर प्रखंड कार्यपालक सहायक अंजनी कुमारी ,  मुखिया अनुराग कुमार सन्नी,पंचायत सचिव , कार्यपालक सहायक, लेखापाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom