Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

एएनएम की विदाई सह सम्मान समारोह।

 एएनएम की विदाई सह सम्मान समारोह।

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा

 प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पीएचसी नावकोठी एवं एपीएचसी में कार्यरत 2 एएनएम के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी तथा संचालन सुशील कुमार ने किया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उषा कुमारी और मीना कुमारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन पर्यंत कर्तव्यनिष्ठ कर्मी के रूप में सेवा दी हैं।इनके सेवानिवृत्ति से स्वास्थ्य महकमे में मायूसी है।

वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी ने दोनों कर्मी के पीएचसी में दिए गए उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की।पीएचसी परिवार की ओर से विदाई के दौरान दोनों एएनएम को बुके,अंगवस्त्र,डायरी, फूलमाला आदि देकर सम्मानित किया।मौके पर बीएमईए दिनेश राउत, पीएमडब्ल्यू आनंद जीएनएम रविशंकर कुमार सहित सभी एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom