नवादा मे सड़क दुर्घटना में हुई 2 लोगों की मौत
नवादा मुफस्सिल थाना के ओरैना गांव के किसान प्रत्येक दिन सब्जी बेचने के लिए नवादा आया करते थे आज सुबह 3:00 बजे ओरैना गांव से सब्जी लाकर एनएच 31 पर लाकर रखे थे और वही पर बैठे थे तभी अज्ञात वाहन द्वारा दोनों किसान को रौंदते हुए वाहन फरार हो गया दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई दोनों किसान अक्सर सब्जी को नवादा बेचने के लिए आते थे, किशोरी रविदास और राकेश रविदास इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई गुस्साए परिजनों ने नवादा जमुई मार्ग रोड को जाम कर दिया।














