मंसूरचक मे शराब कारोबारीयों से मुख्यधारा में जुड़ने की अपील
मंसूरचक थाना परिसर में गुरूवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के शराब कारोबारीयों की हाजरी ली गया। जिसमें थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर के द्वारा शराब कांड से संबंधित मामलों की जानकारी ली गई वहीं उन्होंने गुंडा पंजी में संधारित लोगों के नामों की भी जानकारी ली।
उक्त परेड के दौरान थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने शराब कारोबारीयों को जागरूक करते हुए शराब की ख़रीद बिक्री को अपराध बताया वहीं शराब मामले में जेल से बेल पर छुटे हुए लोगों की हाजरी लेते हुए उपरोक्त कारोबारी से समाज के मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की ताकि शराब कारोबारी के परिवार सहित समाज का भी भला हो सके।
मौके पर स अनि धनंजय पाण्डेय,अशोक कुमार सहित सभी चौकीदार, दफादार सहित मामले से संबंधित चिन्हित 60 व्यक्ति उपस्थित थे।





