कस्टोली गांव में प्रमुख, कृषि पदाधिकारी ने किया खाद दुकान में छापेमारी
![]() |
| मचा हरकंप |
मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के समसा दो पंचायत के कस्टोली गांव में दुकानदार द्वारा खाद नहीं दिये जाने की शिकायत पर शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख जलस देवी,प्रमुख प्रतिनिधि राजाराम पासवान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दयानंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शंकर महतो के दुकान पर पहुँच कर जांच पड़ताल किया। दुकान पर उपस्थित किसानों की भीड़ से खाद नहीं दिये जाने पर अधिकारी को भी घेर लिया और खाद किसानों को उपलब्ध कराने की मांग किया ।
कृषि पदाधिकारी दयानंद कुमार सिंह ने दुकानदार के पास 165 बोरा उपलब्ध होने के बाद नहीं दिये जाने की वरीय अधिकारियों को जानकारी देते हुए दुकान को सील करने की बात कहा है। वही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो ने खाद दुकान पर खड़े किसानों के बीच कहा कि युरिया 270 रूपये बोरा बेचना है लेकिन कालाबाज़ारी कर किसानों को 500 रूपया देने के बाद भी खाद नहीं दिया जा रहा है । वही कृषि पदाधिकारी दयानंद कुमार सिंह ने गड़बड़ी उजागर होने पर कार्रवाई की बात कहा है।



