Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

राष्ट्रीय नाई महासभा प्रखंड इकाई मंसूरचक का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न।

 राष्ट्रीय नाई महासभा प्रखंड इकाई मंसूरचक का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न।


 तेघड़ा(बेगूसराय)

राष्ट्रीय नाई महासभा प्रखंड मंसूरचक का एक दिवसीय प्रखंड प्रखंड सम्मेलन मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत समसा 1 पंचायत के स्मृति शेष कपिल देव ठाकुर नगर में विधिवत संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच राजा कुमार ठाकुर ने किया, सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू, जिला संगठन सचिव प्रोफेसर सुभाष चंद्र नागमणि, सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर, कोषाध्यक्ष टुन - टुन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर, अजय कुमार, उमानंद ठाकुर, निदेशक मंडल के रामदास ठाकुर, बटाव ठाकुर एवं स्थानीय मुखिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सम्मेलन की शुरुआत संगठन के दिवंगत नेता स्मृति शेष कपिल देव ठाकुर के तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ ही प्रारंभ हुई। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू ने कहा कि नाई समाज आज भी शिक्षा के अभाव में सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हें। सबसे पहले शिक्षित और संगठित  होना आवश्यक है ताकि समाज के मुख्यधारा से जुड़ कर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सके। सम्मेलन के मौके पर कई बिंदुओं पर विस्तारित चर्चा की गई। सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी गठन की गई तदोपरांत प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सरपंच राजा कुमार ठाकुर, सचिव रंजीत ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार ठाकुर निर्वाचित किए गए। वही 11 सदस्यी प्रखंड सैलून समिति का भी गठन किया गया जिसके अध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर, सचिव मंतोष ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष पप्पू ठाकुर के अलावे रामभरोस ठाकुर श्रवण ठाकुर रोहित ठाकुर सहित कार्यकारिणी का गठन किया गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom