राष्ट्रीय गणित दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
नावकोठी/बेगूसराय प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भारत के महान सपूत गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का और उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस संगोष्ठी में वर्ग 3 से 5 तक के बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का में संगोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य शंभू महतो ने की।वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर के प्रधान इंदु कुमारी ने अध्यक्षता की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पिरामल फाउंडेशन के जिला संयोजक शुभम बाघ मौजूद थे।वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का में मंच संचालन वरीय शिक्षक सिकंदर साहनी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर में मंच संचालन कन्हैया कुमार बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष के द्वारा किया गया।संगोष्ठी के दौरान बच्चों को गणित सीखने के लिए प्रेरित किया गया।संगोष्ठी में सैकड़ों अभिभावक सचिव और अध्यक्ष शामिल हुए।संगोष्ठी में एफ एल एन कीट का सफल प्रदर्शन बच्चों के द्वारा किया गया। बाल संसद एवं मीना मंच सदस्यों के द्वारा विभिन्न शैक्षिक गतिविधि एवं गीत संगीत में आगत अतिथियों का ध्यान आकृष्ट किया।इस संगोष्ठी के दौरान एफ एल एन कीट का सफल प्रदर्शन विद्यालय के फोकल शिक्षक प्रदोष कुमार ने किया।संगोष्ठी के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक्का के अध्यक्ष सोनी देवी,सचिव रिंकू कुमारी, सुशील कुमार भारती, राजेश कुमार पासवान, नरेश कुमार शर्मा, उपसरपंच राम केसर यादव मौजूद थे।वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर में शिक्षक प्रवीण कुमार,रिंकू कुमारी,अंजनी कुमारी सहित सैकड़ों अभिभावक और बच्चे मौजूद थे।






