Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

लूट-माफिया-अफसरशाही तंत्र से तेघड़ा को बचाने के लिए नल छाप को जीताएं - मनजुशा देवी

 लूट-माफिया-अफसरशाही तंत्र से तेघड़ा को  बचाने के लिए नल छाप को जीताएं - मनजुशा देवी

तेघड़ा  नगर परिषद में जड़ जमाये लूट-माफिया-अफसरशाही तंत्र को उखाड़ फेंकने के लिए मतदाता मुख्य पार्षद उम्मीदवार मनजुशा देवी को विजयी बनाएं  उक्त बातें नगर परिषद मुख्य पार्षद उम्मीदवार मनजुशा देवी  



ने मंगलवार को मघुरापुर दक्षिणी टोला, बिचला टोला, कस्बा, मतलूपुर  में जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा । उन्होंने कहा कि तेघड़ा में  विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में लूट-माफिया एवं अधिकारी तंत्र का कब्जा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि  लाखों रूपये की लागत से नाला बनाया गया लेकिन उस नाला से एक बूंद पानी नहीं निकला । उन्होंने आगे कहा कि कहीं जलमिनार पर टंकी नहीं लगा तो कहीं मिनार के नीचे कमरा नहीं बना तो कहीं स्टेबिलाईजर नहीं लगा लेकिन राशि का आबंटन हो गया. उम्मीदवार ने कहा कि आज भी जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, मालगुजारी रसीद, आवास योजना आदि में घूसखोरी का बदस्तूर जारी है।  जनता की गाढ़ी कमाई को लूटेरे- माफिया और अधिकारियों की तिकड़ी डकार रहे है

मुख्य पार्षद पद की  उम्मीदवार मनजुशा देवी ने जनता से अपील किया कि 18 दिसंबर को ईवीएम के क्रम संख्या- 3 नल  छाप पर बटन दबाकर नल छाप को विजयी बनाएं । बेहतर, सुंदर एवं भ्रष्टाचार रहित तेघड़ा नगर परिषद बनाने के लिए संकल्पित हें। मौके पर निवर्तमान वार्ड पार्षद भूषण सिंह, छात्र नेता मोहम्मद हशमत उर्फ बालाजी, महेंद्र शर्मा, बड़खु सिंह के अलावे भारी संख्या में कार्यकर्ता और मतदाता जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom