Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

रामचरितमानस गोष्ठी के वर्षगांठ का आयोजन

 रामचरितमानस गोष्ठी के वर्षगांठ का आयोजन

नावकोठी/बेगूसराय/संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत डफरपुर पंचायत के छतौना पश्चिमी ठाकुरवाड़ी में रामचरितमानस गोष्ठी का वार्षिक वर्षगांठ मनाया गया।इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने रामचरित्र मानस का सुंदर चित्रण करते हुए मनमोहक अंदाज में कथा के द्वारा श्रोताओं का मन मोह लिया।आगत अतिथियों का अंग वस्त्र से स्वागत किया गया। इस शुभ अवसर पर महंत रामप्रिय शरण दास ने उपस्थित मानस प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि आज बिहार राज्य के अध्यक्ष केदार सिंह,मिथिलांचल अध्यक्ष नंदकिशोर बाबू, राज्य संगठन के महामंत्री भरत व्यास जी आदि का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है।उन्होंने कहा रामचरितमानस ग्रंथ ही नहीं जीने की राह है।और इस राह पर चलकर हम अपने पारिवारिक सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्य को निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर सकते हैं।इस अवसर पर रामाश्रय दास,रामाधार सिंह, लक्ष्मी चौरसिया,भोला सिंह,रामकुमार सिंह, रामाधार सिंह,बाल्मीकि सिंह सहित सैकडों की संख्या में रामचरितमानस के श्रोता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom