भारत रत्न बाजपेई जी की मनाई गई जयंती
नावकोठी/बेगूसराय ,संवाददाता, नवीन कुमार मिश्रा
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गयी।रविवार को पहसारा,नावकोठी, हसनपुर बागर,समसा, डफरपुर सहित विभिन्न पंचायतों में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री,भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष,युग पुरूष,कवि अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनायी गयी।कन्या मध्य विद्यालय के पहसारा पश्चिम में भारतीय जनता पार्टी पहसारा पश्चिमी के द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती नीभा देवी के नेतृत्व में हुआ।वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर विधायक श्रीकृष्ण सिंह,प्रफुल्ल कुमार,नवीन कुमार एवं पंसस अनीता झा ने अटल जी के विचारों पर प्रकाश डाला।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम प्रभारी रणवीर कुमार ने कहा कि भाजपा देश हित सर्वोपरि,सर्वे भवंतु सुखिनः के विचार पर चल रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जन औषधि,किसान सम्मान निधि,सबका साथ सबका विकास पर कार्य कर रही है।
समसा में मनीष कुमार पाठक भजपा महासचिव, हसनपुर बागर में भाजपा के महिला मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष संगीता देवी,डफरपुर से सुधीर ठाकुर,और नावकोठी से प्रखण्ड अध्यक्ष ललन गुप्ता और अमरजीत गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना गया और युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई।मौके पर पू
र्व प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वनाथ दास, सिवेस रंजन,मोहन कुमार,छात्र नेता चंदन कुमार, गोलू कुमार,तरुण सिंह,मनोज पाठक,मनोज सिह, जितेंद्र पासवान, इंद्रजीत सिंह, संजय सिंह, ललन सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित थे।





