Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

दिनदहाड़े बैंक से 65 लाख की लूट हो गई ।

 समस्तीपुर में दिनदहाड़े बैंक से 65 लाख की लूट हो गई । घटना रोसरा सेंट्रल बैंक की एरौत शाखा से अपराधियों ने सोमवार को करीब 11:00 बजे दिन में 65 लाख लूट लिया। ग्राहक बनकर घुसे अपराधियों ने वहां बैठे सभी कर्मी को गन पॉइंट पर कब्जे में ले लिया और काउंटर और चेस्ट में रखे रुपया लेकर चलते बने ।जमा भीड़ ने एक बदमाश को  खदेड़ कर पकड़ लिया


। और पोल में बांधकर उसकी जमकर पिटाई हुई। फिर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 घंटे के अंदर 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर पैसे बरामद कर लिए बरामद रुपया 45लाख जो बड़े नोट में थे उनका मिलान कर लिया गया है। समस्तीपुर एसपी हृदय कांत ने लूट की राशि बरामद होने और बदमाशों के गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उसमें 5वे बदमाश की गिरफ्तारी विद्यापति नगर से हुई है एसपी ने बताया कि घटना में लाइनर की भूमिका निभाने वाले बदमाश की तलाश की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक को पकड़कर टेलीफोन के खंभे में बांध कर पीटा  गया उसकी पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर 3 पंचायत के सुरो निवासी मनोज महतो के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom