गढ़पुरा :थाना क्षेत्र से अवैध रूप से शराब बनाने की सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई छापेमारी में गढ़पुरा गांव से एक व्यक्ति को रंगे हाथ में 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि गढ़पुरा निवासी श्रवण पासवान के घर अवैध रूप से शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी । जिसकी पुष्टि हेतु पुलिस बलों के साथ छापेमारी की गई जहां से 35 लीटर देसी शराब निर्मित बरामद हुआ वहीं उक्त कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया जिसे न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेजा गया है



