तेघड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाजों की हुई गिरफ्तारी
तेघड़ा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी । तेघड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब व्यवसाई दलसिंहसराय से गाड़ी पर शराब के साथ आ रहा है ।
थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने शुक्रवार को एनएच 28 चौक पर शराब व्यवसाई को पकड़ने के लिए खड़े थे। दलसिंहसराय से आ रहे टैंपू को इन्होंने रोकवाया तो उस पर सवार तीन लोग शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार शराब व्यवसाई की पहचान तेघड़ा स्टेशन रोड वार्ड संख्या छह निवासी बोढ़न यादव के 62 वर्षीय पुत्र उद्गागार यादव दूसरा बंगाल के मदारगच्छी थाना करदंगी,जिला उत्तर सिंधाउल निवासी मो सुल्तान के 42 वर्षीय पुत्र अब्दुल बसीर और तीसरे की पहचान बंगाल निवासी सिंघाउल वार्ड नं चार निवासी अतीक सकीना की पत्नी मुन्नी खातून के रूप में हुई।
वही टेंपो पर सवार ड्राइवर सहित टैंपू को भी जप्त किया गया टेंपो ड्राइवर की पहचान बरौनी सोकहारा निवासी स्वर्गीय राधे मिश्रा के पुत्र रामलगन मिश्रा के रूप में हुई । इन लोगों के पास ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की के टेट्रा पैक 188 पीस और 8पीएम इंडियन ग्रीन व्हिस्की के टेट्रा पैक की 208 पीस अंग्रेजी शराब पकड़ी गई।
बताया जाता है कि उदगार यादव बहुत दिनों से शराब के व्यवसाय में संलिप्त हैं । कई बार यह जेल भी जा चुके हैं । इनका पुत्र बलजीत यादव भी शराब के व्यवसाय से जुड़ा हुआ है वह भी कई बार जेल जा चुका है अभी भी वह जेल में ही है । शराब के साथ पकड़ाया था।
तेघड़ा थाना अध्यक्ष ने बताया शराब के साथ गिरफ्तार हुए सभी लोगों को मध निषेध एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा ।









